Home KORBA कटघोरा अनु विभाग में भी प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, अरदा में 27...

कटघोरा अनु विभाग में भी प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, अरदा में 27 अतिक्रमण ध्वस्त

0
4

Acn18.com/कटघोरा में शासकीय भूमि और सार्वजनिक निर्माण कार्यों में बाधा बने अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। दो अलग-अलग स्थानों पर एक साथ बुलडोजर और एक्सकैवेटर चलाकर अवैध कब्जों को हटाया गया।

qw5b
​

​पहला मामला कटघोरा अनुविभाग के ग्राम अरदा का है, जहां शासकीय भूमि पर वर्षों से किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया।
​
कटघोरा एसडीएम विपिन दुबे के निर्देश पर तहसीलदार सूर्यप्रकाश केशकर और नायब तहसीलदार अमरदीप अंचल के नेतृत्व में राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
​बेदखली आदेश का पालन: राजस्व टीम ने शासकीय भूमि पर किए गए अवैध निर्माण के कुल 27 प्रकरणों में जारी बेदखली आदेशों का पालन करते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
​प्रशासन की इस बड़ी और अचानक कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया।

qw5c
​
​दूसरा मामला गेवरा-दीपका नगर पालिका क्षेत्र के सोमवारी बाजार का है।यहां लंबे समय से नाली जाम होने और जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई थी। बारिश के दौरान पानी की समुचित निकासी नहीं होने से कई लोगों के घरों में पानी घुस जाता था, जिससे स्थानीय रहवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
​समस्या के समाधान के लिए वार्डवासियों ने लिखित आवेदन देकर नाली निर्माण की मांग की थी। स्थानीय लोगों की मांग पर नगर पालिका द्वारा 16 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया है।
​निर्माण कार्य में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन और नगर पालिका की ओर से पहले ही संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया गया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

error: Content is protected !!