Acn18. Com.छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर बंधक बनाने और लगातार प्रताड़ित करने का गंभीर मामला सामने आया है। महाराष्ट्र की रहने वाली 35 वर्षीय महिला को रेलवे स्टेशन से अगवा कर करीब तीन महीने तक अलग-अलग ठिकानों पर कैद रखने का आरोप है।पीड़िता के मुताबिक, ट्रेन का इंतजार करते समय आरोपी उमेश वर्मा ने उसे नशीला पदार्थ मिला पेय पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसने खुद को एक लॉज के कमरे में बंद पाया। आरोप है कि आरोपी ने 11 दिनों तक उसे लॉज में बंधक रखा और इसके बाद किराये के मकानों में ले जाकर चाकू की नोक पर धमकाया, मारपीट की और जबरन शारीरिक संबंध बनाए.इतना ही नहीं, पीड़िता के पिता के घर पहुंचने पर भी आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और जान से मारने की धमकी देकर दोबारा अपने कब्जे में ले लिया।लगातार प्रताड़ना से परेशान महिला ने पड़ोस की एक महिला को अपनी आपबीती बताई। इसके बाद 20 नवंबर को सखी वन स्टॉप सेंटर की टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सखी टीम ने चौकी चिखली पुलिस के सहयोग से महिला का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे सखी केंद्र में आश्रय दिलाया।वहीं, पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी उमेश कुमार वर्मा के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
सखी टीम की तत्परता से लंबे समय से प्रताड़ना झेल रही महिला को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।





