Home crime नाली निर्माण की मांग पर पति-पत्नी से मारपीट का आरोप, FIR के...

नाली निर्माण की मांग पर पति-पत्नी से मारपीट का आरोप, FIR के 22 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं; एसपी से लगाई न्याय की गुहार।video

0
3

Acn18.Com. सक्ती सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र में नाली निर्माण की मांग को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि सीसी रोड निर्माण के दौरान नाली बनाने की बात कहने पर एक व्यक्ति ने पति-पत्नी के साथ मारपीट कर दी। अब पीड़िता ने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।दरअसल, ग्राम हरेठीखुर्द की रहने वाली प्रमिला बाई साहू के मुताबिक, 2 नवंबर को गांव में सीसी रोड का निर्माण कार्य चल रहा था। सड़क का पानी घर के पास जमा होने की आशंका को देखते हुए उन्होंने और उनके पति ने नाली निर्माण की मांग की।आरोप है कि इसी बात पर निर्माण कार्य में मेट के रूप में काम कर रहे राजू कुमार साहू ने उनके पति के साथ गाली-गलौच और मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची प्रमिला बाई के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उनके सिर, कलाई और कोहनी में चोटें आईं।मामले में हसौद पुलिस ने 3 नवंबर को FIR दर्ज की थी, लेकिन पीड़िता का आरोप है कि 25 नवंबर तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई।ऐसे में पीड़िता ने एसपी सक्ती को आवेदन सौंपकर आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है।

error: Content is protected !!