Acn18. Com.कोरबा के कुदमुरा रेंज के ग्राम जिलगा के जंगल में हाथी के हमले के बाद वन विभाग ने एक्शन लेते हुए संबंधित ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।दरअसल, जंगल में मौजूद हाथी को खदेड़ने के लिए कुछ ग्रामीण ट्रैक्टर लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान हाथी ने ट्रैक्टर पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.घटना के बाद अब वन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। विभागीय अमले ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है, वहीं ट्रैक्टर चालक और घटना में शामिल ग्रामीणों की पहचान की जा रही है।वन विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर किसके कहने पर ग्रामीण हाथी को खदेड़ने ट्रैक्टर लेकर जंगल पहुंचे थे?फिलहाल वन विभाग की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।





