Home Astrology 52 करोड़ की सड़क में घटिया निर्माण का आरोप, जनपद अध्यक्ष ने...

52 करोड़ की सड़क में घटिया निर्माण का आरोप, जनपद अध्यक्ष ने ठेकेदार को लगाई फटकार

0
5

Acn18. Com.सक्ती भरत सिंह चौहान

सक्ती जिले के मालखरौदा में करीब 52 करोड़ रुपये की लागत से बन रही सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि सड़क निर्माण में निर्धारित मापदंडों के विपरीत सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। शिकायत मिलने पर जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा निर्माण स्थल पहुंचे और ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई।

दरअसल, मालखरौदा से बीरभांठा चौक और सक्ती-छपोरा मुख्य मार्ग पर सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता लालू गबेल ने आरोप लगाया कि 4 घन मीटर मिक्सर में निर्धारित 30 बोरी सीमेंट की जगह महज 16 से 17 बोरी सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है।

शिकायत पर पहुंचे जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा ने ठेकेदार को निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुधारने और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। वहीं, पीडब्ल्यूडी के एसडीओ कैमरे के सामने बयान देने से बचते नजर आए।अब बड़ा सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार विभाग इस निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराएगा, या फिर करोड़ों रुपये की लागत से बन रही सड़क की गुणवत्ता सवालों के घेरे में ही रहेगी?

 

error: Content is protected !!