Home KORBA तूफान अकवान से फसल नुकसान पर 72 घंटे में दें सूचनाबेमेतरा में...

तूफान अकवान से फसल नुकसान पर 72 घंटे में दें सूचनाबेमेतरा में बेमौसम बारिश से धान को खतरा; टोल फ्री 14447 पर दर्ज कराएं शिकायत, 10 दिन में होगा सर्वे

0
4

बेमेतरा | चक्रवाती तूफान अकवान के असर से हुई बेमौसम बारिश के बीच कृषि विभाग ने किसानों को फसल बचाने और नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत सूचना देने की सलाह दी है।

o4

फसल सुरक्षा और बीमा के मुख्य बिंदु:

  • 72 घंटे में सूचना अनिवार्य: फसल क्षति होने पर किसानों को 72 घंटे के भीतर कृषि रक्षक पोर्टल के टोल फ्री नंबर 14447 पर शिकायत दर्ज करानी होगी। इसके बाद 10 दिनों के भीतर बीमा कंपनी द्वारा सर्वेक्षण किया जाएगा।

  • करपा (कटी फसल) पर 14 दिन का सुरक्षा प्रावधान: खेतों में सुखाने के लिए रखी गई कटी धान की फसल (करपा) को कटाई के बाद अधिकतम 14 दिनों तक निर्धारित शर्तों के तहत बीमा सुरक्षा मिलती है।

  • खड़ी फसल में जलभराव: खड़ी फसल में पानी भरने पर जल निकासी की व्यवस्था करें। ऐसे मामलों में फसल कटाई प्रयोग के उपज आंकड़ों के आधार पर दावा गणना होगी।

  • तिरपाल और ऊंचे स्थान का उपयोग: खेत व खलिहान में रखी धान और करपा को पॉलिथीन या तिरपाल से ढकें तथा ऊंचे स्थान पर रखें, ताकि फसल भीगने से बचे।

ये जानकारी और सबूत रखें तैयार शिकायत दर्ज कराते समय किसान अपना नाम, मोबाइल नंबर, गांव-तहसील-जिला, खसरा नंबर, बीमित फसल, पॉलिसी नंबर, नुकसान की तारीख व विवरण तैयार रखें और संदर्भ संख्या संभालें। पटवारी व ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को भी सूचना दें तथा नुकसान की साफ फोटो व वीडियो सुरक्षित रखें।

error: Content is protected !!