Acn18.com/गेवरा दीपका के कटघोरा रोड स्थित सिंह रेस्टोरेंट के सामने बीती रात तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने पार्किंग में खड़ी कारों को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में मारुति कार, थार सहित कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
रेस्टोरेंट संचालक अक्षय सिंह के मुताबिक बजरंग चौक दीपका की ओर से आ रही बोलेरो में चालक समेत तीन लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि बोलेरो SECL में नियोजित है और चालक विजयनगर का रहने वाला है।
घटना का CCTV वीडियो सामने आया है। सूचना पर दीपका पुलिस मौके पर पहुंची।





