Acn18. Com.जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने उप-मुख्यमंत्री अरुण साव जिले के प्रवास पर रहे। इस दौरान टीपी नगर स्थित आशीर्वाद पॉइंट में मीडिया से चर्चा के दौरान स्ट्रीट वेंडर विवाद मामले को लेकर उन्होंने महापौर संजू देवी राजपूत के जनहित कार्य की सराहना की। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि महापौर को जनता ने चुना है और वह लगातार जनहित के काम कर रही हैं।
बता दें कि दो दिन पहले शहर के बुधवारी बाजार में निगम के वाहनों को हटाने के लिए महापौर संजू देवी राजपूत को धरने पर बैठना पड़ गया था। यह मामला खूब चर्चा में रहा।
दरअसल, नगर निगम प्रशासन ने स्ट्रीट वेंडरों को हटाने व फुटपाथ खाली कराने के लिए निगम के भारी वाहन फुटपाथ पर खड़े कर दिए गए थे। इस बीच छठ पर्व से पहले, छोटे व्यवसायियों की आजीविका को ध्यान में रखते हुए महापौर स्वयं मौके पर पहुंची थीं और धरने पर बैठ गई थीं। इसके बाद ही निगम के वाहनों को
हटाया जा सका। जनजातीय गौरव दिवस के
उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आदिवासी कल्याण की नीतियों के साथ काम कर रही है, उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा जनजातीय समाज के उत्थान के लिए काम किया है। आदिवासी समाज की
बेटी को देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति के पद पर आसीन करना हो, या पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में जनजातीय कार्य मंत्रालय को अलग मंत्रालय का दर्जा देना हो, भाजपा ने प्राथमिकता दी है। बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा और विकास को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए डिप्टी मुख्यमंत्री साव ने कहा कि क्षेत्र से नक्सलवाद के खात्मे के बाद वहां के आदिवासी विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। इससे उन्हें जंगलों के संसाधनों का उचित लाभ मिल रहा है और वे तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। शासन ने स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक मुद्दों और जनता से जुड़े विषयों पर भी संवेदनशीलता प्रमुखता से दिखाई है





