Acn18. Com. त्योहारों के बीच मिठाइयों की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर खाद्य विभाग ने सख्ती दिखाई है। कोरबा में शिकायत के आधार पर दो मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया गया, जहां कार्रवाई भी की गई।दरअसल, कोरबा के पॉवरहाउस रोड स्थित हरियाणा जलेबी एंड स्वीट्स यानी छप्पन भोग का खाद्य विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान गुणवत्ता को लेकर संदेह होने पर खोवा जलेबी और रबड़ी जलेबी के सैंपल जांच के लिए लिए गए।वहीं, रजगामार स्थित सुनील स्वीट्स में निरीक्षण के दौरान अस्वास्थ्यकर परिस्थितियां और खराब हो चुकी मिठाइयां पाई गईं। टीम ने मौके पर करीब 70 से 75 किलो खराब मिठाई नष्ट कराई। साथ ही साफ-सफाई और आवश्यक सुधार होने तक दुकान को बंद करा दिया गया।अब जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।





