Home ट्रैंडिंग जीर्णोद्धार कार्य के दौरान मजदूरों को मिली लोहे की पुरानी तिजोरी; पुरातत्व...

जीर्णोद्धार कार्य के दौरान मजदूरों को मिली लोहे की पुरानी तिजोरी; पुरातत्व विभाग ने सुरक्षा घेरे में लिया, खोलने की तैयारी तेज

0
4

Acn18.com/इंदौर के ​ऐतिहासिक धरोहर लालबाग पैलेस परिसर में चल रहे जीर्णोद्धार और खुदाई कार्य के दौरान एक विशालकाय और भारी-भरकम पुरानी तिजोरी मिलने से पूरे शहर और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया । जमीन के भीतर दबी इस ऐतिहासिक तिजोरी को ‘खजाना’ मानकर देखा जा रहा है, जिसे देखने के लिए लोगों में भारी उत्सुकता बनी हुई है।

y5
​

लालबाग पैलेस परिसर में सौंदर्यीकरण और मरम्मत का कार्य चल रहा था। इसी दौरान जमीन की खुदाई करते समय मजदूरों के औजार किसी कठोर धातु से टकराए। सावधानीपूर्वक मिट्टी हटाने पर वहां एक बेहद भारी और प्राचीन लोहे की तिजोरी दबी हुई मिली। तिजोरी का आकार इतना विशाल है कि इसे बाहर निकालने के लिए क्रेन और अतिरिक्त मजदूरों की मदद लेनी पड़ी।

तिजोरी मिलने की सूचना मिलते ही पुरातत्व विभाग और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है और वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह तिजोरी होलकर राजवंश के शासनकाल की प्रतीत हो रही है।
​
फिलहाल यह तिजोरी पूरी तरह से बंद है और इस पर पुराना और जटिल ताला लगा हुआ है। पुरातत्व विशेषज्ञों और प्रशासनिक अधिकारियों की एक विशेष टीम की निगरानी में इसे खोलने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसके भीतर ऐतिहासिक दस्तावेज, प्राचीन सिक्के, शाही आभूषण या होलकर रियासत से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण धरोहर हो सकती है।

error: Content is protected !!