Home KORBA कोरबा में महापर्व छठ की धूम: आस्था के सैलाब में डूबा जिला,...

कोरबा में महापर्व छठ की धूम: आस्था के सैलाब में डूबा जिला, 50 से अधिक घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने सूर्य देव को अर्पित किया पहला अर्ध्य

0
3

Acn18. Com. लोक आस्था, प्रकृति और सूर्य उपासना के महान पर्व ‘छठ’ की छटा इस वक्त पूरी दुनिया के साथ-साथ औद्योगिक नगरी कोरबा में भी पूरी भव्यता के साथ बिखरी हुई है। महापर्व के तीसरे दिन रविवार को अस्तांचलगामी सूर्य को पहला अर्ध्य देने के लिए जिले के लगभग 50 से अधिक छठ घाटों पर आस्था का ऐसा अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ा, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। घाटों पर तिल रखने तक की जगह नहीं बची और पूरा शहर छठी मइया के गीतों से गूंज उठा। ​ ​कोरबा जिले के मुख्य छठ घाटों—विभिन्न तालाबों व नदियों के तटों—पर रविवार दोपहर से ही श्रद्धालुओं का रेला पहुंचना शुरू हो गया था। प्रशासन और विभिन्न सामाजिक समितियों के अनुमान के मुताबिक, इस बार के महापर्व पर अकेले कोरबा जिले के घाटों पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों की भीड़ जुटी। ​सिर पर सूप और दउरा उठाए व्रतधारी महिलाओं और उनके परिजनों के अनुशासित कदमों ने घाटों की हर एक दिशा को भक्तिमय बना दिया। पानी के बीच खड़े होकर सूर्य नारायण के दर्शन की लालसा और अस्तांचल सूर्य की लालिमा के बीच का दृश्य इतना अलौकिक था कि मानो पूरा ब्रह्मांड कोरबा के घाटों पर उतर आया हो। ​इस पावन पर्व पर कोरबा की फिजा में राजनीतिक दलों की दूरियां और सामाजिक ऊंचाइयों के भेद पूरी तरह मिटते नजर आए। आम नागरिकों से लेकर जिले के तमाम गणमान्य और दिग्गज हस्तियां सीधे घाटों पर पहुंची ​जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने न केवल व्रतधारियों और उनके परिवारों को छठ महापर्व की आत्मीय शुभकामनाएं दीं, बल्कि कई बड़े नेताओं और खास मेहमानों ने खुद पानी में उतरकर भगवान भास्कर को पहला अर्ध्य अर्पित किया।

 

error: Content is protected !!