Acn18. Com.रायपुर/दुर्ग। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ED ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़ी कुम्हारी स्थित ‘विट्ठल ग्रीन कॉलोनी’ के 355 प्लॉटों को अपने कब्जे में ले लिया है।
ED की टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 26 करोड़ रुपए मूल्य की इन संपत्तियों को जब्त किया और कॉलोनी के मुख्य गेट पर आधिकारिक नोटिस चस्पा कर दिया।
बताया जा रहा है कि कुम्हारी की इस विट्ठल ग्रीन कॉलोनी में कुल 385 प्लॉट हैं। इनमें से 30 प्लॉट की बिक्री पहले ही हो चुकी है, जबकि शेष बचे 355 प्लॉटों को एजेंसी ने अपने अधीन ले लिया है।
अधिकारियों के अनुसार, धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के निर्णायक प्राधिकरण (Adjudicating Authority) से इन संपत्तियों की कुर्की की पुष्टि और मंजूरी मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है। इस कार्रवाई से राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।





