Acn18.com/जशपुर जिले के तपकरा में आदिवासी संस्कृति और परंपरा की अनूठी और खूबसूरत झलक देखने को मिली। मौका था अखिल भारतीय आदिवासी कंवर समाज के सम्मेलन का, जहां छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी और कंवर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल्या साय पारंपरिक अंदाज में मांदर की थाप पर जमकर थिरकती नजर आईं। उनके साथ कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोगों ने भी लोक संस्कृति का भरपूर आनंद लिया।
इस सम्मेलन का मुख्य आकर्षण छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय और आदिवासी समाज के वरिष्ठ नेता नंदकुमार साय रहे, जिन्होंने नृत्य और सुरीले अंदाज में कर्मा गीत गाकर पूरे कार्यक्रम में समां बांध दिया clip
यह सम्मेलन आदिवासी समाज की संस्कृति, कला और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था, जिसमें समाज के तमाम गणमान्य लोग और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।





