Home छत्तीसगढ़ बलरामपुर में हड़ताली पटवारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; 14 निलंबित और...

बलरामपुर में हड़ताली पटवारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; 14 निलंबित और 128 के खिलाफ सर्विस ब्रेक की प्रक्रिया शुरू

0
11

बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में हड़ताल पर डटे पटवारियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। शासन द्वारा काम पर वापस लौटने के स्पष्ट अल्टीमेटम और कारण बताओ नोटिस का जवाब न देने के बाद प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए 14 पटवारियों को निलंबित कर दिया है, जबकि 128 पटवारियों के विरुद्ध सर्विस ब्रेक (सेवा व्यवधान) की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

w2

काम पर लौटने के निर्देशों की अनदेखी पड़ी भारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे पटवारियों को जिला प्रशासन की ओर से लगातार काम पर लौटने के निर्देश दिए गए थे। इसके साथ ही समयावधि में नोटिस का संतोषजनक जवाब न देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी। बावजूद इसके, जब हड़ताली पटवारी निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने कार्यस्थलों पर उपस्थित नहीं हुए, तो प्रशासन ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के तहत यह बड़ी कार्रवाई अमल में लाई।

प्रशासनिक कसावट और प्रशासनिक व्यवस्था पर असर

प्रशासन के इस कड़े एक्शन से हड़तालियों में हड़कंप मच गया है। लगातार जारी पटवारियों की हड़ताल के कारण आम जनता के भू-राजस्व, नामांतरण, सीमांकन और अन्य जरूरी प्रमाण पत्रों से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे थे, जिसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने कामकाज को पटरी पर लाने के लिए यह सख्त कदम उठाया है। फिलहाल, विभागीय उच्चाधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

error: Content is protected !!