Home KORBA कटघोरा तहसील चौक पर चलती यात्री बस के गियर बॉक्स में लगी...

कटघोरा तहसील चौक पर चलती यात्री बस के गियर बॉक्स में लगी आग, 25 यात्रियों की सूझबूझ से बची जान, सभी सुरक्षित

0
3

Acn18. Com.कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चलती बस के गियर बॉक्स में अचानक आग लग गई। बस के केबिन में धुएं का गुबार उठता देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और बस में सवार सभी 20 से 25 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।घटना कटघोरा तहसील चौक की है, जहां कोरबा से बिलासपुर जा रही यादव बस के गियर बॉक्स में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बस के केबिन में धुआं भरने लगा और यात्रियों में दहशत फैल गई।चालक ने तत्काल बस रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। करीब 15 मिनट तक बस का गियर बॉक्स सुलगता रहा, जिसके बाद पानी डालकर आग पर काबू पाया गया।घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।इस दौरान कुछ देर तक सड़क पर वाहनों की कतार भी लगी रही। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं।

error: Content is protected !!