Home KORBA कोरबी में आजन नदी पार करते समय 50 वर्षीय ग्रामीण की...

कोरबी में आजन नदी पार करते समय 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत, 6 घंटे बाद रेस्क्यू टीम ने बरामद किया शव

0
6

Acn18. Com.कोरबा जिले के कोरबी क्षेत्र में आजन नदी पार करते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया। तैरकर नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत हो गई। करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने शव बरामद किया।मामला कोरबी चौकी क्षेत्र के ग्राम बुढ़ापारा स्थित आजन नदी के दही घाट का है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय पन्नालाल यादव के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि पन्नालाल का घर नदी के दोनों किनारों पर है। एक तरफ वह रहता था, जबकि दूसरी तरफ उसके मवेशी रखे हुए थे। वह रोजाना की तरह मवेशियों की देखभाल और चराने के लिए नदी पार कर रहा था। इसी दौरान तैरते समय वह गहरे पानी में डूब गया।घटना की सूचना मिलते ही जिला नगर सेना की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और करीब 6 घंटे तक तलाश अभियान चलाया। जिसके बाद ग्रामीण का शव बरामद किया गया। कोरबी चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

error: Content is protected !!