Home Uncategorized जगदलपुर में मोती ज्वैलर्स से 1200 ग्राम सोने की उठाईगिरी का खुलासा,...

जगदलपुर में मोती ज्वैलर्स से 1200 ग्राम सोने की उठाईगिरी का खुलासा, दो महिला आरोपी गिरफ्तार; नाबालिग भी थी गिरोह में शामिल

0
7

Acn18. Com.जगदलपुर के मोती ज्वैलर्स में दीपावली से ठीक एक दिन पहले हुई करीब 1200 ग्राम सोने की उठाईगिरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस वारदात में एक नाबालिग बच्ची के भी शामिल होने की बात सामने आई है।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां शातिर महिला गिरोह ने ज्वैलर्स दुकान से सोने के झुमकों से भरा बॉक्स पार कर दिया था। घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ड्रोन की भी मदद ली गई।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों महिला आरोपी बस्तर जिले की निवासी हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जगदलपुर में ही छिपे हुए थे। पुलिस ने चोरी किए गए करीब 1200 ग्राम सोने के झुमकों का बॉक्स भी बरामद किया है।

बस्तर के एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस का दावा है कि गिरोह के अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में आज दोपहर तक पुलिस विस्तृत खुलासा कर सकती है।

error: Content is protected !!