Home Uncategorized बिलासपुर में खाद्य विभाग का बड़ा खुलासा, 9 संस्थानों के सभी सैंपल...

बिलासपुर में खाद्य विभाग का बड़ा खुलासा, 9 संस्थानों के सभी सैंपल फेल; अमूल-गोवर्धन घी समेत कई खाद्य पदार्थों में मिली गड़बड़ी

0
9

Acn18. Com.बिलासपुर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में 9 संस्थानों से लिए गए सभी नमूने जांच में फेल पाए गए हैं। इनमें नामी ब्रांड के घी से लेकर होटल और कैफे में इस्तेमाल होने वाले पनीर तक में गड़बड़ी सामने आई है।

खाद्य विभाग की जांच रिपोर्ट के मुताबिक अमूल, गोवर्धन और वचन ब्रांड के घी के नमूने निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे। वहीं अलीमेंटो कैफे, सेलेस्टी और अलाकार्ट के पनीर के नमूनों में भी गुणवत्ता संबंधी खामियां मिली हैं।

इसके अलावा दही, अंडा करी, चना और पोहा के नमूने भी जांच में फेल पाए गए हैं। इस खुलासे के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सेहत को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

वहीं दीपावली के दौरान मिठाइयों की दुकानों से लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट आने में अभी करीब एक महीने का समय लगेगा।

फिलहाल बड़ा सवाल यह है कि लोगों की थाली तक पहुंच रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग आगे क्या कार्रवाई करता है।

error: Content is protected !!