Home KORBA दीपका-पाली मार्ग पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत;...

दीपका-पाली मार्ग पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत; SECL के खिलाफ ग्रामीणों ने 7 घंटे किया चक्काजाम

0
15

Acn18. Com.कोरबा जिले के दीपका-पाली मुख्य मार्ग पर गांधीनगर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे अंधेरे में खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।दो युवकों की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए करीब सात घंटे तक चक्काजाम किया। ग्रामीणों ने सड़क चौड़ीकरण, नियमित पानी के छिड़काव और पर्याप्त बिजली व्यवस्था की मांग उठाई।ग्रामीणों का आरोप है कि कोयला परिवहन करने वाले ट्रकों की कतार और सड़क पर अंधेरे के कारण लगातार हादसों का खतरा बना रहता है, लेकिन शिकायतों के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा।

करीब सात घंटे तक चले आंदोलन के बाद एसईसीएल अधिकारियों के साथ वार्ता हुई और रात करीब एक बजे चक्काजाम समाप्त किया गया। इस हादसे ने एक बार फिर कोयला परिवहन व्यवस्था और सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

error: Content is protected !!