Home Uncategorized दीपावली पर रायपुरियंस ने की जमकर आतिशबाजी : खराब हुई हवा, AQI...

दीपावली पर रायपुरियंस ने की जमकर आतिशबाजी : खराब हुई हवा, AQI का आंकड़ा 1.513 पहुंचा, सांस लेना हुआ मुश्किल

0
7

2 2026 11 09 124939 Screenshot 2026 11 09 13 12 44 96 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

दीपावली की आतिशबाजी के बाद रायपुर की हवा बेहद प्रदूषित हो गई। 9 नवंबर की देर रात AQI 1,513 दर्ज किया गया।

 

रायपुर। दीपावली पर रोशनी और खुशियों के बीच राजधानी रायपुर की आबोहवा पटाखों के धुएं से जहरीली हो गई। आसमान में रंग-बिरंगी आतिशबाजी के साथ उठे धुएं ने शहर की हवा को इस कदर प्रदूषित कर दिया कि, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) का आंकड़ा बेहद चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया। आंकड़ों के मुताबिक, 9 नवंबर की देर रात 1 बजकर 1 मिनट पर रायपुर का AQI 1,513 दर्ज किया गया। प्रदूषण का यह स्तर राजधानी की हवा की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

 

 

आतिशबाजी के बाद बिगड़े हालात

दीपावली की रात राजधानी में जमकर पटाखे फोड़े गए। आतिशबाजी से निकलने वाला धुआं और हवा में घुले सूक्ष्म प्रदूषक कण वातावरण में फैल गए। इसका असर देर रात वायु गुणवत्ता के आंकड़ों में भी दिखाई दिया। AQI का 1,513 तक पहुंचना शहरवासियों के लिए चिंता का विषय है। त्योहार के उत्साह के बीच प्रदूषण ने पर्यावरण और स्वच्छ हवा की जरूरत को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।

 

 

सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है प्रदूषण

हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों को सांस लेने में परेशानी, खांसी, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा या सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए ऐसी स्थिति अधिक जोखिम भरी हो सकती है। दीपावली खुशियों, रौशनी और उल्लास का त्योहार है, लेकिन आतिशबाजी के बाद रायपुर की हवा की बिगड़ी स्थिति ने एक बार फिर पटाखों से होने वाले प्रदूषण पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

error: Content is protected !!