Acn18. Com.छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिवाली के अवसर पर दुर्ग जिले के कुम्हारी स्थित जंजगिरी गांव पहुंचे, जहां वे पारंपरिक गौरा-गौरी पूजा में शामिल हुए।इस दौरान भूपेश बघेल ने वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए अपने हाथों पर चाबुक यानी साटा खाया। गौरा-गौरी पूजा के दौरान निभाई जाने वाली इस परंपरा को देखने बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे।बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कई वर्षों से इस पूजा में शामिल होते आ रहे हैं और पूरी श्रद्धा के साथ इस पारंपरिक रस्म को निभाते हैं।जंजगिरी में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में लोक आस्था और छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति की झलक देखने को मिली।





