Acn18. Com.सूरजपुर जिले में दिवाली की रात एक बार फिर जंगली हाथी का खूनी तांडव देखने को मिला। प्रतापपुर वन क्षेत्र के सकलपुर गांव में कबरा हाथी ने एक व्यक्ति को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।हैरानी की बात यह है कि एक सप्ताह के भीतर इस हाथी के हमले से तीन लोगों की जान जा चुकी है। इससे पहले अखोरा गांव में हाथी ने दो लोगों को कुचलकर मार डाला था। बताया जा रहा है कि पिछले छह महीनों में यह हाथी 13 लोगों की जान ले चुका है।लगातार हो रही मौतों के बावजूद वन विभाग की निगरानी और कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने हाथी को ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू सेंटर में रखने की मांग की है।लोगों का सवाल है कि करोड़ों रुपये की लागत से बनाए गए हाथी रेस्क्यू सेंटर का आखिर उपयोग कब होगा? वहीं, रात में इस हाथी की निगरानी करने वाले वनकर्मियों की जान भी हमेशा खतरे में बनी हुई है।अब देखना होगा कि वन विभाग कब तक इस जानलेवा खतरे से लोगों को निजात दिला पाता है।





