Home छत्तीसगढ़ बस और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर, ट्रक चालक की मौके पर...

बस और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर, ट्रक चालक की मौके पर मौत, यात्री सुरक्षित,जशपुर। दीपावली पर्व की सुबह जशपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया।

0
3

Acn18.com/कुनकुरी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर सलियाटोली हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास सुबह करीब 5 बजे तेज रफ्तार रॉयल बस और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

dp2

मिली जानकारी के मुताबिक रॉयल बस हजारीबाग से यात्रियों को लेकर संबलपुर की ओर जा रही थी, वहीं दूसरी ओर से ट्रक जशपुर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान सलियाटोली के पास दोनों वाहनों की सीधी भिड़ंत हो गई।

इस हादसे में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

बस के सभी यात्री सुरक्षित

गनीमत रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। भीषण टक्कर के बावजूद किसी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मर्ग इंटिमेशन दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!