Home KORBA कोरबा में मिठाई दुकानों पर प्रशासन का छापा, खोवा और काजू कतली...

कोरबा में मिठाई दुकानों पर प्रशासन का छापा, खोवा और काजू कतली के सैंपल जांच के लिए भेजे गए,खाद्य मानकों की अनदेखी पर 4 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 13 हजार रुपये का ठोका जुर्माना।

0
11

Acn18. Com.त्योहारी सीजन के बीच कोरबा में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और खाद्य मानकों की जांच के लिए प्रशासन की संयुक्त टीम ने मिठाई दुकानों और कैफे पर कार्रवाई की है। आयुक्त दीपक अग्रवाल और कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व प्रशासन और नगर निगम की टीम ने शहर के अलग-अलग प्रतिष्ठानों में जांच अभियान चलाया।कार्रवाई के दौरान निहारिका स्थित मधु स्वीट्स से खोवा का सैंपल लिया गया, वहीं टीपी नगर स्थित न्यू दिल्ली स्वीट्स से काजू कतली का नमूना जांच के लिए भेजा गया। इसके अलावा निहारिका की रवि डेयरी में खाद्य मानकों का पालन नहीं पाए जाने पर 3 हजार रुपये और लल्ला कैफे पर 2 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।वहीं टीपी नगर स्थित नेचुरल स्वीट्स पर 3 हजार और सुगर क्राउन पर 5 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। इस तरह चार प्रतिष्ठानों पर कुल 13 हजार रुपये का जुर्माना किया गया।

प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य मिलावटी और अमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाना और आम लोगों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!