Acn18. Com. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में असाटी समाज का असाटी दिवस-2026 उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। बिलासपुर, चांपा, कोरबा और जांजगीर सहित विभिन्न क्षेत्रों से समाज के लोग सपरिवार शामिल हुए। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और आपसी भाईचारे की झलक देखने को मिली।
असाटी दिवस का आयोजन समाज की कोषाध्यक्ष श्रीमती रेखा जयनारायण असाटी के बिलासपुर स्थित निवास पर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री राम दरबार की पूजा-अर्चना, दीप प्रज्वलन और श्री हनुमान चालीसा के पाठ के साथ हुई।
इसके बाद बच्चों और समाज के सदस्यों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद सभी ने सुरुचिपूर्ण सामूहिक भोज का आनंद लिया।
आयोजन में बिलासपुर, कोरबा, चांपा और राजनांदगांव से आए समाज के प्रतिनिधियों और उनके परिवारों की सहभागिता रही। कार्यक्रम के अंत में विशाखापट्टनम से जुड़े श्री सिद्धार्थ जयनारायण असाटी ने आभार व्यक्त किया।
असाटी दिवस का यह आयोजन सामाजिक एकता, पारिवारिक मेल-मिलाप और समाज की परंपराओं को मजबूत करने का संदेश दे गया।





