Home Uncategorized सक्ती में महिला की हत्या से सनसनी, कैथा गांव में वारदात

सक्ती में महिला की हत्या से सनसनी, कैथा गांव में वारदात

0
6

Acn18. Com. भरत सिंह चौहान सक्ति 

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां हसौद थाना क्षेत्र के कैथा गांव में एक महिला की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान करीब 45 से 50 वर्षीय लक्ष्मीबाई विश्वकर्मा के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, कैथा गांव के धनवारपारा में महिला की हत्या की घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

 

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल में जुटी है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और आरोपी की पहचान को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

 

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि लक्ष्मीबाई विश्वकर्मा की हत्या किसने और क्यों की? इन सवालों का जवाब पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगा। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल है।

error: Content is protected !!