बिलासपुर (ACN 18.com)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद वे बिना किसी देरी के सीधे कार्यक्रम स्थल कोनी के लिए रवाना हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, डॉ. मोहन भागवत कोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे संघ के प्रमुख पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों व कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करेंगे।
संघ प्रमुख के इस प्रवास के दौरान संगठन विस्तार, सामाजिक सरोकार और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिलने की संभावना है। वहीं, सरसंघचालक के आगमन को देखते हुए रेलवे स्टेशन से लेकर कोनी स्थित कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।





