Home KORBA देर रात अदा की गई भीतर रैनी की रस्म, आदिवासियों द्वारा राजमहल...

देर रात अदा की गई भीतर रैनी की रस्म, आदिवासियों द्वारा राजमहल से रथ चुराने की निभाई गयी अनोखी पंरपरा

0
8

Screenshot 2026 10 22 14 01 36 72 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

 

बस्तर में 75 दिनों तक मनाए जाने वाले दशहरा पर्व में इस पर्व की प्रमुख रस्म “भीतर रैनी” बुधवार की देर रात अदा की गई, इस रस्म में आदिवासी ग्रामीणों द्वारा हाथ से तैयार की जाने वाली 8 चक्कों के विशालकाय विजय रथ को चलाया जाता है, जिसमें बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के छत्र को रखकर बस्तर के आदिवासियों द्वारा रथ चोरी करने की परंपरा निभाई जाती है, लगभग 600 सालों से चली आ रही इस परंपरा को आज भी बस्तर के आदिवासी बखूबी निभाते हैं….

 

-बस्तर दशहरा पर्व के इस रस्म में 8 चक्कों के विशालकाय रथ को शहरभर में परिक्रमा लगाया जाता है, और आधी रात को इस रथ को चुराकर माड़िया जाति के लोग मंदिर से करीब 4 किमी दूर कुम्हड़ाकोट के जंगल में ले जाते हैं, clip

 

राजशाही युग में राजा से असंतुष्ट माड़िया जाति के लोगो ने रथ को चुरा कर एक जगह छुपा दिया था, जिसके बाद राजा विजयदशमी के दूसरे दिन कुमड़ाकोट पहुंचे थे, और ग्रामीणों को मनाकर उनके साथ नये चावल की बनी खीर खाकर रथ को शाही अंदाज में वापस जगदलपुर के दंतेश्वरी मंदिर लाया था, जिसे ‘बाहर रैनी’ का रस्म कहा जाता है.. आज भी इस रस्म को बस्तर के आदिवासी बखूबी निभाते हैं और इस रस्म की सबसे खास बात यह रहती है कि हजारों की संख्या में आदिवासी इस रस्म के दौरान कुमड़ाकोट पहुंचते हैं… और रथ को खींचकर लगभग 4 किलोमीटर दूरी तय करते हुए दंतेश्वरी मंदिर के सामने लाते हैं.. इस दौरान इस रथ परिक्रमा की आखिरी रस्म को देखने हजारों की संख्या में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ता है..

 

वही आज गुरुवार को बस्तर राजपरिवार सदस्य कमलचंद भंजदेव नाराज ग्रामीणों को मनाने कुम्हड़ाकोट पहुंचें और यहां नवा खानी की रस्म निभाने के बाद विशालकाय रथ को दंतेश्वरी मंदिर परिसर में वापस लाया गया

error: Content is protected !!