Home KORBA देखिये विडियो,साजापानी में नन्हे हाथी का जन्म, मां और शावक की...

देखिये विडियो,साजापानी में नन्हे हाथी का जन्म, मां और शावक की सुरक्षा में जुटा वन विभाग,  ड्रोन से रखी जा रही नजर,आसपास गांवों में मुनादी वनमंडल के करतला वन परिक्षेत्र अंतर्गत बीट लबेद के ग्राम साजापान की घटना

0
9

IMG 20261020 WA0189

 

मंगलवार सुबह हाथियों के झुंड के बीच एक नन्हे हाथी का जन्म हुआ। सुबह करीब 6 बजे गश्त और हाथी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को झुंड में नवजात शावक की मौजूदगी की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई।

 

आसपास के गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे जंगल की ओर न जाएं और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। वन विभाग ने स्पष्ट कहा है कि हाथियों के पास जाकर फोटो-वीडियो बनाना, शावक को देखने के लिए भीड़ लगाना, तेज आवाज करना या झुंड को घेरने की कोशिश करना बेहद जोखिम भरा है।

error: Content is protected !!