Home छत्तीसगढ़ रावत जाति को केंद्रीय सूची में शामिल करने और ठेठवार जाति के...

रावत जाति को केंद्रीय सूची में शामिल करने और ठेठवार जाति के उच्चारण में सुधार की मांग तेज

0
4

सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष रमेश यदु ने 11 सांसदों को ज्ञापन सौंपने के लिए नियुक्त किए प्रभारी

Acn18रायपुर। रावत जाति को केंद्रीय सूची में शामिल करने तथा ठेठवार जाति के नाम के उच्चारण में सुधार की मांग को लेकर सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश ने पहल तेज कर दी है। समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु के नेतृत्व में इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन, भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक तथा मंत्रालय के अधिकारियों से लगातार संपर्क और संवाद किया जा रहा है। इसके बावजूद मांगों से संबंधित प्रक्रिया में हो रही देरी को देखते हुए समाज ने अब जनप्रतिनिधियों के माध्यम से केंद्र सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का निर्णय लिया है।

WhatsApp Image 2026 10 19 at 17.13.33

प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने समाज के पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद निर्णय लिया है कि एक सप्ताह के भीतर छत्तीसगढ़ के सभी 11 सांसदों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके लिए विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में पदाधिकारियों को प्रभारी नियुक्त किया गया है। संबंधित जिला अध्यक्षों के माध्यम से सांसदों को ज्ञापन सौंपकर रावत जाति को केंद्रीय सूची में शामिल करने और ठेठवार जाति के उच्चारण में सुधार की मांग उठाई जाएगी।

सांसदवार प्रभारी नियुक्त

समाज द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में ज्ञापन सौंपने की जिम्मेदारी निम्न पदाधिकारियों को दी गई है।

1. सरगुजा लोकसभा क्षेत्र: सांसद चिंतामणि महाराज को ज्ञापन सौंपने के लिए सरगुजा संभाग के सर्व यादव समाज के संभागीय अध्यक्ष देवनारायण यादव को प्रभारी बनाया गया है।

2. रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र: सांसद राधेश्याम राठिया को ज्ञापन सौंपने के लिए महेश्वर यादव को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

3. कोरबा लोकसभा क्षेत्र: सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत को ज्ञापन सौंपने के लिए सर्व यादव समाज जिला कोरबा के जिला अध्यक्ष चूड़ामणि को प्रभारी बनाया गया है।

4. जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र: सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े को ज्ञापन सौंपने के लिए धर्मेंद्र यादव एवं जिला अध्यक्ष विष्णु यादव को जिम्मेदारी दी गई है।

5. बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र: सांसद एवं केंद्रीय मंत्री तोखन साहू को ज्ञापन सौंपने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु यादव तथा सर्व यादव समाज जिला बिलासपुर के जिला अध्यक्ष रामचंद्र यादव को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

6. महासमुंद लोकसभा क्षेत्र: सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को ज्ञापन सौंपने के लिए सर्व यादव समाज जिला महासमुंद के जिला अध्यक्ष विजय यादव को प्रभारी बनाया गया है।

7. रायपुर लोकसभा क्षेत्र: सांसद बृजमोहन अग्रवाल को ज्ञापन सौंपने के लिए समाजसेवी मनोज यादव एवं रायपुर जिला अध्यक्ष गजानन यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

8. दुर्ग लोकसभा क्षेत्र: सांसद विजय बघेल को ज्ञापन सौंपने के लिए प्रदेश संगठन मंत्री मनोज यादव एवं जिला यादव समाज दुर्ग के जिला अध्यक्ष राजदीप यादव को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

9. राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र: सांसद संतोष पांडे को ज्ञापन सौंपने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश यादव एवं सर्व यादव समाज जिला राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष दुर्गेश यादव को जिम्मेदारी दी गई है।

10. कांकेर लोकसभा क्षेत्र: सांसद भोजराज नाग को ज्ञापन सौंपने के लिए बस्तर संभाग के संभागीय अध्यक्ष महेंद्र यादव एवं कांकेर जिला अध्यक्ष सुदामा यादव को प्रभारी बनाया गया है।

11. बस्तर लोकसभा क्षेत्र: सांसद महेश कश्यप को ज्ञापन सौंपने के लिए जिला यादव समाज बस्तर के उपाध्यक्ष रघुवंश यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

केंद्र सरकार तक मांग पहुंचाने की तैयारी

सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश का कहना है कि संबंधित मांगों पर लंबे समय से प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्रीय सूची में शामिल किए जाने तथा जाति के नाम के उच्चारण में सुधार की प्रक्रिया में हो रही देरी को देखते हुए समाज अब सभी सांसदों के माध्यम से केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करेगा।

प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने पदाधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में ज्ञापन सौंपने की तैयारी पूरी करने की जिम्मेदारी दी है। समाज को उम्मीद है कि प्रदेश के सभी 11 सांसदों के माध्यम से यह विषय केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठेगा और संबंधित मांगों पर आगे की कार्रवाई में तेजी आएगी।

error: Content is protected !!