Home Uncategorized शिवरीनारायण में महानदी गंगा आरती की भव्यता, सद्गुरु रितेश्वर महाराज हुए शामिल,हजारों...

शिवरीनारायण में महानदी गंगा आरती की भव्यता, सद्गुरु रितेश्वर महाराज हुए शामिल,हजारों श्रद्धालुओं ने की मां महानदी की आरती, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा तट. Video

0
1

Acn18. Com.छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में महानदी गंगा आरती का भव्य आयोजन हुआ। इस पावन अवसर पर सद्गुरु रितेश्वर महाराज शामिल हुए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां महानदी का आशीर्वाद लिया।

 

 

दीपों की जगमगाहट, वैदिक मंत्रोच्चार और भक्तिमय माहौल के बीच महानदी गंगा आरती संपन्न हुई। इस आयोजन में शिवरीनारायण सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। सभी ने मां महानदी की आरती कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

 

धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध शिवरीनारायण में महानदी, शिवनाथ और जोंक नदियों के संगम क्षेत्र को विशेष आस्था का केंद्र माना जाता है।

 

ऐसे आयोजन जहां लोगों को अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ते हैं, वहीं नदियों के संरक्षण का संदेश भी देते हैं।

 

इस अवसर पर संजय अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। हजारों लोगों की भागीदारी के साथ महानदी गंगा आरती श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुई।

error: Content is protected !!