Home Uncategorized पशु आहार महंगा, दूध का दाम वही! दूध की कीमत बढ़ाने किसानों...

पशु आहार महंगा, दूध का दाम वही! दूध की कीमत बढ़ाने किसानों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 7 दिन का अल्टीमेटम. Video

0
4

Acn18. Com.पशु आहार की बढ़ती कीमतों ने दुग्ध उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा और आसपास के पशुपालक किसानों ने दूध की कीमत बढ़ाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।किसानों का कहना है कि कपास खली, सरसों खली और चोकर सहित पशु आहार की कीमतों में 40 से 50 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। भूसा, दाना, परिवहन और रखरखाव का खर्च भी लगातार बढ़ रहा है, जबकि दूध का विक्रय मूल्य पहले जैसा ही है।

 

इससे छोटे और सीमांत पशुपालक आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। कई किसानों के सामने पशुपालन बंद करने तक की नौबत आ गई है।

 

किसानों ने गाय के दूध की कीमत 60 रुपये और भैंस के दूध की कीमत 70 रुपये प्रति लीटर निर्धारित करने की मांग की है। साथ ही पशु आहार पर सब्सिडी देने की अपील की है।

 

किसानों ने सात दिनों के भीतर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर वे शांतिपूर्ण आंदोलन और दूध आपूर्ति रोकने जैसे कदम उठाने को मजबूर होंगे।

error: Content is protected !!