Acn18. Com.कोरबा जिले के कटघोरा बाईपास पर जर्जर सड़क और उड़ती धूल से परेशान ग्रामीणों का आंदोलन आखिरकार खत्म हो गया। लखनपुर के ग्रामीणों ने सुबह 9 बजे से चक्काजाम कर दिया था, जिसके चलते सुतर्रा-बांकीमोंगरा-कटघोरा बाईपास मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब दो घंटे चले आंदोलन के बाद प्रशासन और SECL प्रबंधन के आश्वासन पर ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया।
तहसीलदार विनय देवांगन की मौजूदगी में ग्रामीणों, प्रशासन और SECL प्रबंधन के बीच चर्चा हुई। सहमति बनी कि सड़क का निर्माण होने तक SECL प्रबंधन नियमित रूप से पानी का छिड़काव करेगा, ताकि उड़ती धूल से लोगों को राहत मिल सके।
वहीं, PWD के मुताबिक दिसंबर से सड़क निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। ग्रामीणों ने जर्जर सड़क से राहत दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन किया था। प्रशासन के आश्वासन के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ और मार्ग पर यातायात फिर से बहाल हो गया।




