Acn18. Com.जांजगीर-नैला के भव्य दुर्गोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या विष्णुदेव साय अपनी बेटी के साथ पहुंचीं। उन्होंने मां दुर्गा की आरती कर पूजा-अर्चना की और भजन गायन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने गरबा आयोजनों में अश्लीलता से बचने और सनातन परंपराओं का पालन करने की अपील की।
कौशल्या साय ने नैला-जांजगीर दुर्गोत्सव की भव्यता, मंत्रोच्चार और धार्मिक वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि यही विशेषताएं उन्हें हर साल यहां आने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने पूरे छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और प्रदेशवासियों पर माता रानी की कृपा बनी रहने की कामना की।
गरबा आयोजन को लेकर उन्होंने कहा कि नवरात्रि उपासना और साधना का पर्व है। ऐसे में पारंपरिक वेशभूषा और सनातन संस्कृति की मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने श्री श्री दुर्गा समिति के सदस्यों की मेहनत की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन भी किया।





