Home Uncategorized महिला से अनाचार के मामले में पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी...

महिला से अनाचार के मामले में पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार. Video

0
9

Acn18. Com.जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में महिला से अनाचार के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नरोत्तम पटेल को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पूरा मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, 13 अक्टूबर 2026 को महिला ने अपने साथ अनाचार की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 448/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(3) और 64 में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

 

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी नरोत्तम पटेल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पामगढ़ पुलिस मामले की आगे की विवेचना में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!