Acn18. Com.कोरबा में बदहाल सड़क और उड़ती धूल से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा अब सड़क पर उतरने वाला है! लखनपुर पेट्रोल पंप से बगदेवा मोड़ तक सड़क की दुर्दशा को लेकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। मांगें पूरी नहीं हुईं तो 16 अक्टूबर को कटघोरा के मुख्य बाईपास मार्ग पर चक्काजाम किया जाएगा।
खराब सड़क, उड़ती धूल और आवागमन में परेशानी… इन समस्याओं से जूझ रहे लखनपुर और सुतर्रा क्षेत्र के ग्रामीणों ने आंदोलन का ऐलान किया है। ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय पोड़ी उपरोड़ा, तहसील कार्यालय, कटघोरा थाना और पीडब्ल्यूडी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है।
ग्रामीणों की मांग है कि लखनपुर पेट्रोल पंप से बगदेवा मोड़ तक सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए और धूल से राहत दिलाने के लिए स्थायी समाधान निकाला जाए।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि 16 अक्टूबर को कटघोरा के मुख्य बाईपास मार्ग पर चक्काजाम किया जाएगा। आंदोलन में लखनपुर के साथ सुतर्रा क्षेत्र के ग्रामीण भी शामिल होंगे। चक्काजाम होने की स्थिति में मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित हो सकता है। अब देखना होगा कि प्रशासन ग्रामीणों की मांगों पर क्या कदम उठाता है।





