Home Uncategorized छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम में बवाल! दो पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे मारपीट...

छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम में बवाल! दो पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, विवाद की वजह अब तक अस्पष्ट. Video

0
7

Acn18. Comसूरजपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां उचडीह में छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और मौके पर लात-घूंसे चलने लगे। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

 

जानकारी के मुताबिक, उचडीह में छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।

 

मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

हालांकि, विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और मारपीट में कितने लोग शामिल थे, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। वहीं, घटना को लेकर आधिकारिक तौर पर भी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

 

अब देखना होगा कि इस मामले में संबंधित पक्षों की ओर से शिकायत की जाती है या पुलिस कोई कार्रवाई करती है।

error: Content is protected !!