Home Uncategorized देर रात युवक की हत्या से गांव में सनसनी, मौके पर पहुंची...

देर रात युवक की हत्या से गांव में सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस

0
6

Acn18. Com. बेमेतरा जिले में देर रात हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। परपोड़ी थाना क्षेत्र के बंजारपुर भटगांव में अज्ञात आरोपी ने बलराम पटेल की हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बलराम पटेल बंजारपुर भटगांव का निवासी था। देर रात गांव में ही अज्ञात आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और आरोपी की पहचान भी सामने नहीं आई है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को जुटाने में लगी है। अब पुलिस की जांच के बाद ही हत्या के पीछे की वजह और आरोपी से जुड़ी जानकारी सामने आ सकेगी।

 

error: Content is protected !!