Acn18. Com.सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। सोयदा खुटपारा गांव में सड़क किनारे 40 वर्षीय दोन्दू राम का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले में मृतक के पड़ोसी पर हत्या का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, दोन्दू राम की टांगी से गला काटकर हत्या की गई थी। घटना के बाद मृतक की पत्नी की शिकायत पर लखनपुर थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी पड़ोसी घुरसाय ने अपराध कबूल किया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई टांगी भी बरामद कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।





