Home Uncategorized सक्ती में भक्ति की अनूठी मिसाल, भक्त रामकीर्तन कश्यप ने शरीर पर...

सक्ती में भक्ति की अनूठी मिसाल, भक्त रामकीर्तन कश्यप ने शरीर पर धारण किए जवारे!9 दिनों तक एक ही आसन पर लेटकर माता ठाकुराइन दाई की कठिन साधना, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु!video

0
5

Acn18. Com सक्ति भरत सिंह चौहान 

सक्ती जिले के ग्राम मल्दा में नवरात्रि के दौरान भक्ति और आस्था की अनूठी तस्वीर सामने आई है। यहां भक्त रामकीर्तन कश्यप माता ठाकुराइन दाई की आराधना में कठिन तपस्या कर रहे हैं। भक्त ने अपने पूरे शरीर पर जवारे धारण किए हैं और नौ दिनों तक एक ही आसन पर लेटकर साधना करने का संकल्प लिया है। उनकी इस अनूठी भक्ति को देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

 

 

 

ग्राम पंचायत मल्दा में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्त रामकीर्तन कश्यप की साधना आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, भक्त ने नौ दिनों तक एक ही स्थान पर लेटे रहकर माता की आराधना करने का संकल्प लिया है। इस दौरान उन्होंने अन्न का त्याग किया है और प्रतिदिन केवल दो चम्मच जल ग्रहण करने की बात कही जा रही है।

 

उनकी इस कठिन साधना को देखने के लिए ग्रामीणों के साथ आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्त माता रानी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।

 

ग्राम मल्दा में नवरात्रि के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है और रामकीर्तन कश्यप की यह साधना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

error: Content is protected !!