Acn18. Com. भरत सिंह चौहान जांजगीर चाम्पा
जांजगीर-चांपा में अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुलमुला पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम चोरभट्ठी मेन रोड पर गुलमोहर पेड़ के पास अवैध महुआ शराब रखी गई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की।इस मामले में पुलिस ने ग्राम पौना निवासी 30 वर्षीय रघुवीर कश्यप को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।





