Home Uncategorized शादी का झांसा, बीमारी के बहाने और 5.65 लाख की ठगी! चार...

शादी का झांसा, बीमारी के बहाने और 5.65 लाख की ठगी! चार महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, साइबर पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश

0
4

Acn18. Com.जांजगीर-चांपा में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। शादी का विज्ञापन देकर लोगों को जाल में फंसाया जाता था और फिर बीमारी से लेकर दुर्घटना तक के बहाने बनाकर लाखों रुपये ऐंठे जाते थे। इस मामले में साइबर थाना पुलिस ने चार महिलाओं सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एक 53 वर्षीय व्यक्ति से 5 लाख 65 हजार 355 रुपये की ठगी की गई।

मामला नवागढ़ निवासी रेशम लाल साहू से जुड़ा है, जो अपने लिए शादी का रिश्ता तलाश रहे थे। मोबाइल पर शादी का विज्ञापन देखकर उन्होंने संपर्क किया, जहां उन्हें महासमुंद के सरकारी अस्पताल में नर्स होने का दावा करने वाली पदमा नाम की युवती से शादी कराने का भरोसा दिया गया।

इसके बाद व्हाट्सएप चैटिंग और फोन कॉल के जरिए बातचीत शुरू हुई। आरोप है कि मां के इलाज, खुद की बीमारी, दुर्घटना और मां की मौत जैसे बहाने बनाकर उनसे लगातार पैसे मांगे गए। पीड़ित ने जमीन बेचकर और उधार लेकर कुल 5 लाख 65 हजार 355 रुपये दे दिए। शक होने पर जब उन्होंने अस्पताल में जानकारी ली, तो पदमा नाम की कोई नर्स नहीं मिली। इसके बाद साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस ने जांच के बाद भूमिका रंगारी, रोहित कुमार गुप्ता, नसीम बानो, तय्यबा बानो और शायना बानो को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

error: Content is protected !!