Home Uncategorized भैंसो के पास तेज रफ्तार कार पलटी, युवक की मौके पर दर्दनाक...

भैंसो के पास तेज रफ्तार कार पलटी, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत एक-दो दिन पहले खरीदी थी सेकंड हैंड कार, दो युवक घायल!

0
5

Acn18. Com.जांजगीर-चांपा भरत सिंह चौहान जांजगीर -चांपा जिले में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है। भैंसो गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर नाले किनारे पलट गई। हादसे में कार सवार युवक जय कुमार साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक मामूली रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि मृतक ने एक-दो दिन पहले ही सेकंड हैंड कार खरीदी थी।

पूरा मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसो के पास बिलासपुर-पामगढ़-शिवरीनारायण मुख्य मार्ग का है। जानकारी के मुताबिक, रविवार रात तीनों युवक सड़क किनारे मिले एक लावारिस कुत्ते को लेकर बिलासपुर के पशु केंद्र पहुंचे थे। कुत्ते को भर्ती कराने के बाद वे कार से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान सोमवार तड़के करीब चार बजे उनकी कार अनियंत्रित होकर नाले के किनारे पलट गई। हादसे में पीछे की सीट पर बैठे तुस्मा निवासी जय कुमार साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवकों को मामूली चोटें आईं। फिलहाल हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

error: Content is protected !!