Home Uncategorized बिलासपुर में शातिर चोरों का पर्दाफाश! 10 चोरियां कबूलीं, चोरी के पैसों...

बिलासपुर में शातिर चोरों का पर्दाफाश! 10 चोरियां कबूलीं, चोरी के पैसों से खरीदी क्रेटा-बुलेट; 3 गिरफ्तार

0
6

Acn18. Com.बिलासपुर और कोरबा में दिनदहाड़े सूने मकानों को निशाना बनाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 10 चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए सोने-चांदी के जेवरात, 1 लाख 30 हजार रुपये नकद समेत 7 लाख रुपये से अधिक का सामान बरामद किया है। चोरी की रकम से खरीदी गई क्रेटा कार और बुलेट बाइक भी जब्त की गई है। मामला थाना कोटा क्षेत्र का है, जहां पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी दिनदहाड़े सूने मकानों में घुसकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। लगातार हो रही चोरियों की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी इनपुट की मदद से आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में बिलासपुर और कोरबा के कुल 10 चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी सहित 7 लाख रुपये से अधिक का माल बरामद किया गया है। चोरी की रकम से खरीदी गई क्रेटा कार और बुलेट बाइक भी जब्त की गई हैं।फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!