Home KORBA घर से गौमांस बरामद, मचा हड़कंप!बांगो पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विजय रोहिदास...

घर से गौमांस बरामद, मचा हड़कंप!बांगो पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विजय रोहिदास गिरफ्तार

0
6

Acn18. Com.कोरबा जिले में घर से गौमांस बरामद होने का मामला सामने आया है। बांगो थाना क्षेत्र के पोड़ी उपरोड़ा में हुई इस कार्रवाई के बाद इलाके में हलचल मच गई। पुलिस ने मामले में विजय रोहिदास को गिरफ्तार किया है। आखिर क्या है पूरा मामला, देखिए ये रिपोर्ट।जानकारी के मुताबिक, सूचना मिलने पर बांगो पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर एक घायल गाय को मारकर उसका मांस और हड्डियां घर लाने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने मांस बरामद कर आरोपी विजय रोहिदास को गिरफ्तार कर लिया।मौके पर गौ सेवक, बजरंग दल, हिंदू क्रांति सेना के सदस्य और ग्रामीण भी मौजूद रहे। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।अब मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।

error: Content is protected !!