साय कैबिनेट ने रविवार को हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति उनकी सेवाओं के लिए प्रदेश की जनता की ओर से अभिनंदन प्रस्ताव पास किया।
रायपुर। रविवार की दोपहर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में छत्तीसगढ़ की जनता की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अभिनंदन प्रस्ताव पास किया गया। इसके अलावा कैबिनेट ने पुलिस आरक्षक के 36 पदों पर पूर्व अग्निवीर सैनिकों की भर्ती को अनुमति प्रदान की है।
जनजाति कार्य विभाग के नाम को मिली मंजूरी
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि, गृह विभाग में पूर्व अग्निवीरों के लिए कुल 36 पदों पर भर्ती की जाएगी। सरकार के इस फैसले से पूर्व अग्निवीरों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। वहीं, कैबिनेट बैठक में एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलकर जनजाति कार्य विभाग करने का फैसला लिया गया है। कैबिनेट बैठक के फैसलों की जानकारी उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने साझा की।





