Home KORBA कोरबा में 53 हाथियों का हमला! मिशन स्कूल की बाउंड्री ध्वस्त, 160...

कोरबा में 53 हाथियों का हमला! मिशन स्कूल की बाउंड्री ध्वस्त, 160 बच्चों की सांसें अटकीं; खेतों में तबाही, गांवों में दहशत!

0
3

Acn18. Com.कोरबा के पसान रेंज में 53 हाथियों के झुंड ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। तेलियामार गांव में हाथियों ने दीपक मिशन स्कूल के हॉस्टल की बाउंड्री तोड़ दी, जिससे हॉस्टल में रह रहे 160 बच्चों में दहशत फैल गई। वहीं, किसानों की तैयार धान की फसल और मकान को भी नुकसान पहुंचने की खबर है।

गुरुवार देर रात हाथियों का झुंड तेलियामार गांव में पहुंचा। हाथियों की चिंघाड़ से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल परिसर के बगीचे को भी हाथियों ने तहस-नहस कर दिया। खेतों में तैयार धान की फसल रौंदे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है।

वन विभाग के मुताबिक, कटघोरा वन मंडल में कुल 57 हाथियों की मौजूदगी है। पसान क्षेत्र में करीब 53 हाथियों की निगरानी के लिए विशेष दल और गाड़ियां तैनात की गई हैं। 10 गांवों में मुनादी कर अलर्ट जारी किया गया है। मोबाइल पर गज संकेत ऐप के जरिए भी लोगों को सतर्क किया जा रहा है।वन विभाग का कहना है कि हॉस्टल तक पहुंचे हाथी को हाथी मित्र दल, ग्रामीणों और वन अमले की मदद से सुरक्षित जंगल की ओर वापस भेज दिया गया। अब सबसे बड़ी चुनौती है ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा के साथ मानव-हाथी संघर्ष को रोकना।

error: Content is protected !!