Home छत्तीसगढ़ कांशीराम साहब के महापरिनिर्वाण दिवस पर सड़कों पर उतरा बहुजन समाज, हजारों...

कांशीराम साहब के महापरिनिर्वाण दिवस पर सड़कों पर उतरा बहुजन समाज, हजारों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार!बाइक, कार और बसों के काफिले के साथ बिलाईगढ़ रवाना हुए BSP कार्यकर्ता, दिखी एकजुटता की ताकत!video

0
4

Acn18. Com.बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब के महापरिनिर्वाण दिवस पर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जांजगीर-चांपा जिले की तीनों विधानसभाओं से हजारों कार्यकर्ता बाइक, कार और बसों के काफिले के साथ बिलाईगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना हुए।

रैली रवाना होने से पहले पामगढ़ और शिवरीनारायण में कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद यातायात नियमों का पालन करते हुए कार्यकर्ता बिलाईगढ़ के लिए रवाना हुए।बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष इंजीनियर अजय कुमार और पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि यह रैली मान्यवर कांशीराम साहब को श्रद्धांजलि देने और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली गई।

आयोजकों के मुताबिक, जिले की तीनों विधानसभाओं सहित आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान कांशीराम साहब के बताए मार्ग पर चलने और बहुजन समाज के उत्थान के लिए उनके विचारों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

error: Content is protected !!