Acn18. Com.भरत सिंह चौहान, जांजगीर-चाम्पा
जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा नगर पंचायत में बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। वार्ड क्रमांक 12 के देवार मोहल्ले के महिला, पुरुष और बच्चों ने रैली निकालकर नगर पंचायत कार्यालय का घेराव किया। अधिकारियों को दो सप्ताह का अल्टीमेटम दिया गया है।
वार्डवासियों का आरोप है कि मोहल्ले में गंदगी, जाम नालियों और जलभराव से लोग परेशान हैं। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोगों ने सफाई व्यवस्था सुधारने, पीएम आवास और देवस्थल को व्यवस्थित करने की मांग उठाई। बीजेपी समर्थित पार्षद और एल्डरमेन भी प्रदर्शन के समर्थन में पहुंचे।नगर पंचायत अध्यक्ष कविता डहरिया ने विकास कार्यों की स्वीकृति नहीं मिलने की बात कही, जबकि सीएमओ विष्णु गहरवाल ने पानी निकासी की समस्या के लिए सड़क को जिम्मेदार बताया। अधिकारियों ने दो सप्ताह के भीतर व्यवस्था सुधारने का लिखित आश्वासन दिया है।
अब देखना होगा कि दो सप्ताह में समस्याओं का समाधान होता है या नहीं। वार्डवासियों ने मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।





