Home KORBA पिकनिक की खुशियां मातम में बदलीं : कोरबा के सुमेधा डैम में...

पिकनिक की खुशियां मातम में बदलीं : कोरबा के सुमेधा डैम में डूबा नाबालिग, दूसरे दिन मिला शव

0
5

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री स्थित सुमेधा डैम में नहाने के दौरान 15 वर्षीय नरेश साहू गहरे पानी में डूब गया। वहां मौजूद उसके दोस्तों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। रातभर चली तलाश के बाद शनिवार सुबह किशोर का शव बरामद किया गया।

नहाते समय गहरे पानी में चला गया किशोर
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम अयोध्यापुरी से चार दोस्त घूमने और पिकनिक मनाने के लिए सुमेधा डैम पहुंचे थे। इस दौरान सभी डैम में नहा रहे थे। तभी नरेश साहू अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख साथियों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वे उसे बाहर नहीं निकाल पाए।

रातभर चली तलाश, सुबह मिला शव
घटना की जानकारी मिलने के बाद किशोर की तलाश शुरू की गई। रातभर खोजबीन के बाद शनिवार सुबह नरेश का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 15 वर्षीय नरेश साहू, पिता फिरतुराम साहू, निवासी जमनीपाली के रूप में हुई है।

परिवार में पसरा मातम
हादसे की खबर मिलते ही परिवार में दुख का माहौल छा गया। जिस किशोर के दोस्तों के साथ घूमने जाने से घर में खुशी थी, उसकी मौत की खबर ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया। यह घटना बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!